अजमेर . मेंहदी राचण लागी हाथा मं बनणे रे नाम की..भंवर म्हाने पूजण द्यो गणगौर जैसे मधुर गीतों की धुन के बीच सोलह श्रृंगार व रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजी महिलाएं सर पर जैले लिए नाचते-गाते धूम-धाम से गणगौर के सिंजारे के अवसर पर मंदिर पहुंची। मौका था दादी परिवार महिला मण्डल की ओर से सिंजारा व गणगौर महोत्सव के आयोजन का । गुरूवार को महिलाओं ने गणगौर का सिंजारा मनाकर ईसर गणगौर की बिंदोरी निकाली । इसके बाद सुन्दर भजनों की प्रस्तुतियों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया ।कार्यक्रम के दौरान ईसर गणगौर का विशेष श्रृंगार देखने योग्य था। ईसर-गणगौर पर भी आधुनिकता का रंग सर चढ़ कर बोल रहा था।
लेखा गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर दादी परिवार की महिलाएं वैशाली नगर स्थित सर्वधर्म मंदिर से सागर विहार कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मंदिर तक जैले लेकर पहुंची । मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा व अल्लाहार से शोभा यात्रा का स्वागत किया । इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें दादी के भजनों पर सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करते नजर आए। मण्डल की महिलाओं ने गणगौर के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया । जिसमें ईसरदास जी के बागो सोवे, बाड़ी वाला बाड़ी खोल, ईसरजी को पेचो बांधे, बीजणा, कांगसिया, म्हाना चूदड़ी मंगा दे रे ओ नणदी का बीरा, जैसे कई गीत शामिल थे।
इन्होंनें किया नृत्य प्रस्तुत-
सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया लेकिन उषा शर्मा, नीलम अग्रवाल, लेखा गर्ग, ज्योति चौधरी, स्मिता बंसल, रेखा अग्रवाल, माला गुप्ता, शालिनी गर्ग, मिनाक्षी गोयल, मोना अग्रवाल, संजू बंसल, सरिता पालीवाल, जया शर्मा, विम्मी बंसल, रियां गोयल, सरिता गोयल, विनिता गोयल, सपना जिंदल, टीना गोयल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं को पुरस्कृत किया , जिसमें सोलह श्रृंगार की सामग्री वितरित की गई।
स्टॉल्स पर लगाए चटकारे
महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने विभिन्न प्रकार की खाने पीने की स्टॉलों का आनन्द लिया।
कार्यक्रम समाप्ति पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
अ