27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
दस घंटे चली हंगामेदार जीसी में 13 प्रस्ताव पारित, पार्षदों के निशाने पर रहे अधिकारी
Play video

दस घंटे चली हंगामेदार जीसी में 13 प्रस्ताव पारित, पार्षदों के निशाने पर रहे अधिकारी

अजमेर

image

Dilip Sharma

Sep 28, 2024

निगम की संपत्ति निजी हाथों में सौंपने पर झलका आक्रोश– अतिक्रमण, अवैध निर्माण, सीवरेज के मुद्दे छाए– राजस्व कर्मी के व्यवहार से क्षुब्ध पार्षद गुस्साए, मेयर ने किया एपीओ

अजमेर. नगर निगम की साधारण सभा शुक्रवार को दस घंटे चली। हंगामेदार बैठक में ऐजेंडे में शामिल सभी 15 प्रस्तावों पर खुलकर चर्चा हुई। इनमें से 13 प्रस्ताव पारित किए गए जबकि कर्मचारियों के तबादला अधिकार संबंधी प्रस्ताव को ड्रॉप करते हुए वापस ले लिया गया। जबकि ठोस कचरा प्रबंधन के लिए माखूपुरा ट्रेंचिंग ग्राऊंड पर भूमि आवंटन संबंधी प्रस्ताव को अगली बैठक में रखने का निर्णय किया गया।साधारण सभा में अधिकारी पार्षदों के निशाने पर रहे। पार्षदों ने अधिकारियों के रवैए को लेकर जमकर गुबार निकाला। स्मार्ट सिटी के कामों के नाम पर निगम के कई भवनों में लाखों रुपए लगाने की एवज में ऐसे भवनों या सार्वजनिक पार्कों व खेल मैदान को निजी हाथों में सौंपने को लेकर पार्षदों में नाराजगी दिखी। एक राजस्व कर्मी पर तो पार्षद इतने भड़के कि महापौर को उसे सदन चलने के दौरान ही एपीओ करना पड़ा।