30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में दीजिए 1 रुपया, मिलेगा भरपेट भोजन
Play video

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में दीजिए 1 रुपया, मिलेगा भरपेट भोजन

सेवा कार्य के जरिए सरकार, प्रशासन और संस्थाएं पहचान बनाती हैं। 1 रुपए में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को भोजन कराना अनुकरणीय है। इससे उन्हें शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।

Google source verification

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वाभिमान भोज रसोई का शुभारंभ हुआ। अस्पताल प्रशासन और जवाहर फाउंडेशन के तत्वावधान में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को 1 रुपए में भोजन मिल सकेगा।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि सेवा कार्य के जरिए सरकार, प्रशासन और संस्थाएं पहचान बनाती हैं। 1 रुपए में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को भोजन कराना अनुकरणीय है। इससे उन्हें शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में दूरदराज से आने वाले मरीज और परिजनों को भोजन मुहैया कराया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 1800 स्क्वायर फीट की आधुनिक तकनीक से निर्मित अस्थाई रसोई का 28 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया है। स्वाभिमान भोज रसोई को मंडपम का आकार दिया गया है। गोपाल लाल माली, राजेंद्र गोयल, महेश चौहान, मामराज सैन, लोकेंद्र पांडे, अतुल अग्रवाल, चिराग टेलर, माखनलाल मारोठिया, हेमराज सिसोदिया, चंद्रशेखर चौधरी मौजूद रहे।