30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अमिताभ-शाहरूख से हुई बात, अजमेर में होगा बड़ा कार्यक्रम
Play video

अमिताभ-शाहरूख से हुई बात, अजमेर में होगा बड़ा कार्यक्रम

ajmer news : बेटी बचाओ जन आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक पुणे के डॉ. राख सोमवार को अजमेर आए। उन्होंने बताया कि फरवरी में वे अजमेर के पटेल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान को भी आमंत्रित किया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 10 Dec 2019, 12:17 PM IST

अजमेर. बेटी बचाओ जन आंदोलन चला रहे पुणे के डॉ. गणेश राख सोमवार को ख्वाजा साहब की दरगाह (dargah) पहुंचे। यहां उनके इस आंदोलन से जुड़े चिश्तिया फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद सलामन चिश्ती ने उन्हें दरगाह जियारत करवाई। इस दौरान डॉ. राख ने बताया कि अजमेर (ajmer) में उनकी इस मुहिम के तहत फरवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई बड़ी हस्तियों को बुलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान चिश्तिया फाउंडेशन की ओर से दो व्हील चेयर दरगाह में आने वाले बुजुर्ग व विकलांग जायरीन की सुविधा के लिए भेंट की गई।