31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
weather in ajmer: सिहराया शीतलहर ने, मौसम में बढ़ी ठिठुरन
Play video

weather in ajmer: सिहराया शीतलहर ने, मौसम में बढ़ी ठिठुरन

दोपहर में आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराई। सूरज और बादलों में लुकाछिपी होती रही।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Dec 2019, 5:27 PM IST

अजमेर. जाते साल में मौसम (weather)के मिजाज पलटे हुए हैं। शुक्रवार को सर्द हवा ने सिहराए रखा। दोपहर बाद बादल (clouds) छा गए। धूप-छांव का दौर शाम तक चला। न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। डिग्री रहा। अब तक तापमान में करीब 4.3 डिग्री की गिरावट हो चुकी है।

Read More: Hyderabad encounter : छात्राओं ने जताई खुशी, लगाए नारे…. देखें वीडियो

सुबह से ही हवा में ठंडापन महसूस हुआ। पहाडिय़ों पर हल्की धुंध मंडराती रही। घरों में नलों का पानी बर्फ सा महसूस हुआ। धूप (sun shine) निकलने के बाद भी खास राहत नहीं मिली। हवा के बर्फीले तेवर ने ठंडक का एहसास हुआ। इससे गलन भी महसूस हुई। दोपहर में आसमान (sky) पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराई। सूरज और बादलों में लुकाछिपी होती रही। घरों-दफ्तरों में भी हीटर (room heater) जलाने पड़े। शाम फिर मौसम फिर सर्द हो गया। सडक़ों के किनारे लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों सेअलाव जलाकर बैठे रहे।

Read More: औचक निरीक्षण एक्सपोज: काउंटर पर 98 दवा कम, 44 चिकित्सक/कार्मिक नदारद

और बढ़ेंगे सर्दी के तेवर

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और उत्तर पूर्वी इलाकों में कम दबाव (low area)का क्षेत्र बना हुआ है। हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में माठव (rain) के आसार हैं। इससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान (temprature) में गिरावट भी हो सकती है। तेज सर्दी से पाला पडऩे के भी आसार हैं।

Read More: फिर फूटा फव्वारा…….Main road पर बहने लगा पानी का दरिया ,देखें वीडियो

तापमान में उतार-चढ़ाव

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिसंबर के शुरूआत में न्यूनतम पारा 13.0 से 14.5 डिग्री के बीच था तीन दिसंबर को यह नीचे लुढकऱ 10.2 और 4 दिसंबर को 8.0 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद वापस तापमान बढकऱ (temprature) 10.2 डिग्री पर जा पहुंचा। अब यह फिर नीचे लुढक़ गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान 25.0 से 26.3 डिग्री के बीच बना हुआ है।

Read More: Good News: जायरीन के लिए अच्छी खबर, अजमेर में बरसों बाद मिलेगी ये सुविधा