25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीराजपुर
Play video

video viral : युवती को पिता और भाइयों ने पेड़ पर लटकाकर पीटा

पिटाई करने में लडक़ी का पिता और दो चचरे भाई शामिल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीराजपुर

•

image

Tarunendra Singh Chauhan

•

Updated: 2 Jul 2021, 11:11 PM IST

आलीराजपुर. आलीराजपुर में युवती को सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन ही उसे पेड़ पर लटकाकर लाठियों से पीट रहे हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला आलीराजपुर जिले के बोरी थाने के फुट तालाब का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और पीडि़ता को ढूंढकर उसकी रिपोर्ट पर उसके पिता केलसिंग और पिता के भाई के लडक़ों करण, दिनेश और उदय के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। परिजनों द्वारा इस तरह से युवती की पिटाई करना अमानवीयता को दर्शाता है, पिटाई करने में लडक़ी का पिता और दो चचरे भाई शामिल हैं।