14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

No video available

बदमाशों का दुस्साहस : धारदार हथियारों से सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला, तीन जने गंभीर घायल… देखें वीडियो ….

थाना क्षेत्र के बल्लभग्राम गांव की अरावली पर्वतमाला के पास अनवर के कुएं के समीप रात को गहरी नींद में सो रही सुनीता और दो बेटों पर धारदार हथियार से अज्ञात 2 जनों ने हमला कर दिया। जिससे महिला के गाल पर, बेटे अर्जुन के गाल व होंठ पर तथा दूसरे बेटे करण की हाथ की अंगुली पर हमला किया गया। तीनों का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना शनिवार रात करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच की बताई जा रही है।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jul 29, 2024

थाना क्षेत्र के बल्लभग्राम गांव की अरावली पर्वतमाला के पास अनवर के कुएं के समीप रात को गहरी नींद में सो रही सुनीता और दो बेटों पर धारदार हथियार से अज्ञात 2 जनों ने हमला कर दिया। जिससे महिला के गाल पर, बेटे अर्जुन के गाल व होंठ पर तथा दूसरे बेटे करण की हाथ की अंगुली पर हमला किया गया। तीनों का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना शनिवार रात करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद चीख पुकार सुन आए लोगों ने एम्बुलेंस 108 की सहायता से घायलों को खैरथल के सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बल्लभग्राम की ढाणी निवासी 54 वर्षीय सुनीता देवी के गले के ऊपर हमला किया। इसको करीब 17 टांके आए हैं। वहीं छोटे बेटे अर्जुन मेघवाल के जबड़े पर धारदार हथियार से हमला किया। जिसके दांत, होंठ और गाल कट गए और 25 टांके आए हैं। बेटे करण मेघवाल ने बताया कि रात करीब 12 मैं और भाई और पिता घर में बरामदे में सो रहे थे। तभी अज्ञात दो लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए। जिन्होंने सबसे पहले हम दोनों भाइयों पर और उसके बाद मां सुनीता पर हमला किया। पहले बदमाशों ने घर के बाहर का बल्ब उतारा ताकि अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं दे।
पीडि़त परिवार का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। फिर भी हमले के कारणों का पता नहीं चला है। रविवार देर शाम तक खैरथल पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी है। स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं मिली उन्हें रविवार शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से घटना के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद फौरन खैरथल पुलिस ने घटना स्थल का दौरा करते हुए खून आदि के निशान लेते हुए विसरा टीम को सुचना दी। पुलिस आसपास के फुटेज देखकर हमलावरों का पता लगाने में लगी है।