16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

सावधान…मच्छरों को भा रहा युवाओं का खून, देखें वीडियो…

अलवर. मौसम में बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। इसके साथ ही मच्छर जनित बीमारियां भी अपना असर दिखा रही है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को जांच की सलाह दे रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार जिला अस्पताल में इस साल 3806 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। इसमें से 166 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में 409 जांच में 12 डेंगू के मरीज मिले हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में डेंगू के 6 मरीज भर्ती है। बाकी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Google source verification

मरीजों में युवाओं की संख्या सबसे अधिक

मच्छर जनित बीमारियों का सबसे अधिक असर अगस्त से अक्टूबर के महीने तक रहता है। इन दिनों पीक सीजन होने से डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा होता है। वहीं, जिला अस्पताल में आने वाले डेंगू रोगियों में 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की संख्या 60 प्रतिशत है। विशषज्ञों के अनुसार डेंगू के मच्छर की यह खासियत होती है कि उसे युवाओं का खून अधिक पसंद होता है।

इनका कहना

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरों की रोकथाम जरूरी है। इसके लिए घरों में पानी की टंकियों का पानी समय-समय पर बदला जाए अथवा दवा का उपयोग कर सकते हैं। घर के आसपास भी गंदा पानी जमा नहीं होने दें। सोते समय शरीर पर सरसों का तेल लगाएं। इससे भी मच्छर नहीं काटते हैं।

-डॉ. अशोक महावर, वरिष्ठ फिजिशियन, सामान्य अस्पताल।