
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा होप सर्कस पर धरना दिया जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेताओं द्वारा लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान और अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।