अकबरपुर. थाना अंतर्गत सिलीसेढ़ झील के पानी में घुसकर जल जीवों को परेशान करने के साथ रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 6 बाइक भी जब्त की है।
अकबरपुर थानेदार ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि टीम गठित कर सिलीसेढ़ झील के पानी में बाइक स्टंट करने वालों व जलीय जीवजंतुओं को परेशान कर रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर अशोक कुमार पुत्र नंदलाल जाटव निवासी जटीयाना, सद्दाम पुत्र सम्मी खां मेव, मकबूल खान पुत्र सुब्बन खां मेव, आसम का पुत्र मंन्दरू खां मेव, अमजद पुत्र अमरसिंह मेव निवासी केसरपुर, रोहित पुत्र गुरदयाल जाटव निवासी जटियाना, जसवीर पुत्र तारासिंह लबाणा सिक्ख, सोनू सिंह पुत्र हरनाम सिंह लबाणा सिक्ख निवासी लिवारी को गिरफ्तार किया।