16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
खूब हो रही बारिश, 18 साल बाद रूपारेल नदी में पूरा बहाव
Play video

खूब हो रही बारिश, 18 साल बाद रूपारेल नदी में पूरा बहाव

भरतपुर की बहने वाली रूपारेल अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र, अलवर शहर, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, घाट गांव से होकर भरतपुर की ओर बहने लगी।

Google source verification

अरावली पर्वत के पहाड़ों में भारी बारिश होने के साथ ही 2006 के बाद अगस्त 12 सोमवार 2024 में बारिश की पुनरावृत्ति करते हुए रूपारेल नदी बड़ी तीव्र वेग से भरतपुर की ओर बहते हुए जा रही है। बाराबियर से भरतपुर की बहने वाली रूपारेल अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र, अलवर शहर, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, घाट गांव से होकर भरतपुर की ओर बहने लगी।

नटनी का बारा से निर्भयपूरा, चांद पहाड़ी, सारंगपुरा, मोहम्मतपुर, नावली, जाटोली, कल्याणपुर,  सोहनपुर ,रूपवास, महुआ खुर्द ,बांदीपुर, कैरवाड़ा, नैथला, जातपुर, खेडली सैयद, गांव से होते हुए राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ रामगढ़ विधानसभा के गांव से गुजरते हुए भरतपुर की ओर तेजी से बह रही है। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कैरवाड़ा में  बारिश के आने पर भोमिया जी महाराज की पूजा अर्चना की गई।

वहीं खेड़ली सैयद क्षेत्र में भी चामुंड माता की पूजा अर्चना की गई। स्थानीय निवासी जसविंदर सिंह, बाबूलाल मीणा, जितेंद्र यादव ने कि 18 वर्ष पहले 2006 में रूपारेल नदी में ऐसा पानी आया था।  रविवार से नदी में बारिश का पानी आ रहा है। जहां सोमवार को भगवान भोले की कृपा से तेज गति से बहता रहा। क्षेत्र के लोगों का मानना है अगर भरतपुर के ओर जाने वाले पानी को रोक कर जयसमंद में मोड़ दिया जाता तो संपूर्ण पूर्वी क्षेत्र के अलवर जिले को भारी लाभ मिलता।