14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

रामगढ़ उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, देखें वीडियो 

मतदाताओं में सुबह 7 बजे से उत्साह दिखाई दे रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Nov 13, 2024

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है। रामगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 9 तक 14.64 प्रतिशत हुआ था। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतदान सुचारू व शांतिपूर्ण जारी है। मतदाताओं में सुबह 7 बजे से उत्साह दिखाई दे रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद हैं। चुनावी मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 2.74 लाख मतदाता कर रहे हैं।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग रही है। नौगांव में मतदान से पहले नव दंपति ने बूथ पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद नव विवाहित जोड़ा विदा हुआ। रामगढ़ उपचुनाव के लिए 284 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं की ओर से संचालित, 8 युवाओं की ओर से संचालित हो रहे हैं।

दो दिव्यांगों की ओर बूथ संचालित हो रहे हैं। चुनाव के लिए दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 154 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स भी मौजूद है। इनके अलावा सैक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। साथ ही निगरानी दल भी बूथों की निगरानी कर रहे हैं।