14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, देखें वीडियो

बुधवार को अलवर नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा, नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर और जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों को […]

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Oct 02, 2024

बुधवार को अलवर नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा, नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर और जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए “सफाई-मित्र” के रूप में सम्मानित किया गया। 

वन मंत्री संजय शर्मा ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना महात्मा गांधी के विचारों का अभिन्न हिस्सा था और इन कर्मियों की मेहनत से ही स्वच्छ भारत का सपना साकार हो रहा है। महापौर घनश्याम गुर्जर और कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने भी अपने संबोधन में सफाई कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें समाज का सच्चा नायक बताया। समारोह में नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई।