14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

मिड-डे मील में बदबूदार सब्जी-खाना परोसा, बच्चों ने जमीन पर फेंका, खाने से किया मना…देखे वीडियो

जानकारी मिलने पर ग्रामीणों व अ​भिभावकों ने जताई नाराजगी। अ​धिकारियों से की दो​षियों पर कार्रवाई की मांग

Google source verification

अलावडा (अलवर). ग्राम पंचायत चौमा गांव के गुर्जरपुर खुर्द गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील में बदबूदार सब्जी परोसने का मामला सामने आया है। जिस पर ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया।

दीपचंद, नीतू, बालवीर, पवन, सुनीता, कृष्ण, मीरा, लक्ष्मी, सुनीता सहित अनेक महिला व पुरुष ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को दिया जाने वाला मिड-डे मील अक्सर खराब गुणवत्ता का होता है, जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खाना नौगांव एनजीओ से आता है। अन्नपूर्णा मिड-डे मील से गुर्जरपुर खुर्द विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को 12:30 बजे खाना परोसा गया, तो बच्चों को खाने में बदबू आईं। बच्चों ने अध्यापक और परिजनों से जाकर कहा और खाना खाने से मना कर दिया। स्कूल के गेट से बाहर जमीन पर बच्चों ने खाने को फेंक दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और बताया कि इस मामले की जांच के लिए विद्यालय के हैडमास्टर मनोज कुमार से नोट बनाकर भी भिजवा दिया। आरोप है कि इससे पहले भी कई बार बच्चों का भोजन व खाना बेकार आया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस घटना को गंभीरता से लेकर उच्च अधिकारी से इसकी जांच कर कार्रवाई नहीं की तो विद्यालय के गेट पर ताला लगाया जाएगा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी। इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई और जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार की मांग

उन्होंने मांग की है कि विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह को भी इस घटना की जानकारी दी और उनसे जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक को फोटो और वीडियो के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है।

………………..

खाना बदबूदार था

विद्यालय में जो खाना आया है, वह बदबूदार था। इसकी शिकायत को एनजीओ वाले को फोन के माध्यम से दी गई। उसके एक घंटे बाद वह विद्यालय भी आ गया। उससे बोला था इसकी शिकायत मैं सीबीईओ को भी जांच के लिए करूंगा।

मनोज कुमार, हैडमास्टर।

…………….

दाल भेजी थी, उसमें बदबू आ रही थी

विद्यालय से हैडमास्टर का फोन आया था। जिस पर मैं विद्यालय गया। वहां पर जाकर देखा कि खाने में जो दाल भेजी थी, उसमें बदबू आ रही थी। इसमें हम अखबार लगा देते हैं। इस वजह से बदबू आ रही थी। पहले कोई शिकायत नहीं आई थी। आज जो शिकायत आई है, वह दोबारा ऐसी कोई अखबार की बदबू नहीं आएगी।

योगेश जैन, एनजीओ नौगांवा।

……………….

खाना बेकार पाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी

आज मैं दिल्ली हूं। ग्रामीणों की शिकायत मुझे फोटो व वीडियो से मिल गई है। आकर में खाने को चैक करा लेता हूं। यदि खाना बेकार पाया गया तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

सुखवंत सिंह, विधायक, रामगढ़।