
Alwar News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर कंपनी बाग से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक तिरंगा रन/मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा और जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे। आमजन ने इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया है। रविवार को भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की समस्त पंचायत समितियों एवं नगर निकायों में बाइक एवं ट्रैक्टर के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रैली का आयोजन हुआ था।
हर घर तिरंगा अभियान: कंपनी बाग से बाइक रैली निकाली, देखें वीडियो