
पंचायत समिति गोविंदगढ़ के कदम कॉलोनी ग्राम पंचायत रामबास गोविंदगढ़ में विधिक शिविर आयोजित किया गया। पीएलवी अनिल कुमार ने बताया कि महिला अधिकार, अनुसूचित जातियों, बच्चों, वृद्धों, विकलांगों, गरीब प्रवासियों, एचआईवी / एडस से पीड़ित लोगों, लैंगिक अल्पसंख्यक और ट्रांसजेंडरों के लिए कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसे में रालसा एवं नालसा के टोल फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी एवं 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया।
शिविर में कानूनी साक्षरता के ज़रिए वंचित लोगों मुफ़्त कानूनी अधिकार सभी नागरिकों को उचित,निष्पक्ष, और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता किया गया। महिलाओं के अधिकार के विषय मे कुछ हक अखंडता और स्वायत्तता शारीरिक करने की आजादी, यौन हिंसा से मुक्ति, मत देने की आजादी,सार्वजनिक पद धारण करने की आजादी, अपने पद का उपयोग आप करने कि आज़ादी,कानूनी कारोबार में प्रवेश करने की आजादी, पारिवारिक कानून में बराबर हक, काम करने की आजादी और समान वेतन की प्राप्ति, प्रजनन अधिकारों की स्वतंत्रता, शिक्षा प्राप्ति का अधिकार आदि के विषय में जागरूक किया। इस दौरान, नसरीन, अनिल कुमार, दयावती,अर्सिदा, अंजू बाला, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें:
अलवर शहर में 3 फूड स्ट्रीट के लिए खुला टेंडर, यहां मिलेगी 180 वेंडरों को जगह