8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
जिले में हुई कोविड प्रबंधन मॉक ड्रिल : उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता की हुई जांच
Play video

जिले में हुई कोविड प्रबंधन मॉक ड्रिल : उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता की हुई जांच

कोरोना के नए वैरियंट जेएन-1 देश में पांव रख दिया है। यह वैरियंट तेजी से फैल रहा है। वैरियंट को देखते हुए शनिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉक ड्रिल कराया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 23 Dec 2023, 8:50 PM IST

अम्बिकापुर. कोरोना के नए वैरियंट जेएन-1 देश में पांव रख दिया है। यह वैरियंट तेजी से फैल रहा है। वैरियंट को देखते हुए शनिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉक ड्रिल कराया गया।

जिला चिकित्सालय में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ पूरी मेडिकल टीम सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान जीवनदायी उपकरणों को चलाने व कोविड प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन कराने हेतु स्वास्थ्य अमले द्वारा कोविड सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया।

इस दौरान मेडिकल उपकरणों वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी उपकरण क्रियाशील रहें तथा कंसन्ट्रेटर की जांच करवा लें, ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की समस्या ना हो, हर परिस्थिति से निपटने तैयारी सुनिश्चित करें।

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए। इस दौरान जिला चिकित्सालय में सर्वप्रथम एम्बुलेंस द्वारा मरीज को लाने के साथ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने तथा ट्रिटमेंट की प्रकिया की गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़