8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
सरकारी स्कूल की बदहाली, क्लास में घुस रहा बारिश का पानी- देखें वीडियो
Play video

सरकारी स्कूल की बदहाली, क्लास में घुस रहा बारिश का पानी- देखें वीडियो

जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी दयनिय है। समय रहते स्कूलों का मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण इसकी खामियाजा नवलिहालों को भुगतना पड़ रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 6 Aug 2023, 7:54 PM IST

अंबिकापुर. जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी दयनिय है। समय रहते स्कूलों का मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण इसकी खामियाजा नवलिहालों को भुगतना पड़ रहा है।

जिले के कई ऐसे स्कूल हैं जहां बच्चे आराम से बढक़र कुशलता पूर्वक पढ़ाई नहीं कर सकें। बारिश के दिनों में छत से पानी टपक रहे हैं तो कहीं बरामदे में पानी घुस जा रहा है। बच्चे जान जोखिम में डालकर भविष्य संवारने को मजबूर हैं।

ऐसी ही स्कूल की एक बदहाली अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। शहर से लगे प्राथमिक शाला सरईटिकरा की है। बारिश होने पर पानी स्कूल में घुस जाता है। इससे बच्चों को छुट्टी कर दी जाती है या शिक्षक बगल के पंचायत भवन में पढ़ाने को मजबूर हैं।

यह स्थिति इस वर्ष की नहीं है बल्कि पिछले वर्ष भी बारिश के दिनों में स्थिति ऐसी ही थी। स्कूल की इस बदहाली को देख क्षेत्र के कुछ अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पानी घुस जाने से पूरा परिसर कीचड़ में तब्दिल हो जाता है। एसे में छोटे-छोटे बच्चों को फिसल कर गिरने का डर रहता है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़