8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर सूखे तालाब में गाड़ दी थी लाश- देखें वीडियो
Play video

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर सूखे तालाब में गाड़ दी थी लाश- देखें वीडियो

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार के सूखे तालाब में गुरुवार को मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतिका दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की रहने वाली थी। वह भालूकछार गांव के एक युवक से प्रेम करती थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 21 Jul 2023, 7:42 PM IST

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार के सूखे तालाब में गुरुवार को मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतिका दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की रहने वाली थी। वह भालूकछार गांव के एक युवक से प्रेम करती थी।

रविवार को प्रेमी ने दूसरे युवक के साथ उसे घूमते देख उसे शक था कि उसका कई लडक़ों से अवैध संबंध है। 16 जुलाई की शाम को उसने युवती को बुलाया और कई लोगों से संबंध रखने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में युवक ने युवती के ही स्कार्फ से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद घटना स्थल से करीब ७०० मीटर दूर कंधे पर शव लादकर सूखे तालाब में पहुंचा। यहां गड्ढा खोदकर लाश गाड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकछार के सूखे तालाब में अज्ञात युवती की लाश मिली थी। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस युवती की शिनाख्त व आरोपी की तलाश कर रही थी। गड्ढे से जब युवती का शव बाहर निकाला गया था तो उसके हाथ में टैटू बना था।

टैटू के आधार पर पुलिस ने युवती की पहचान दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी सुरेखा बखला के रूप में की। शिनाख्ती के बाद पुलिस को पता चला की मृतका का प्रेम संबंध ग्राम भालूकछार निवासी युवक बुन्देश्वर राम से था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रविवार की रात को युवती को मिलने के लिए उसके घर से कुछ दूरी पर खेत में बुलाया था। वहीं पर अन्य लडक़ों से संबंध रखने की बात को लेकर विवाद हो गया था।

इसके बाद उसने युवती के ही स्कॉर्फ से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को घटनास्थल से ७०० मीटर दूरी कंधे पर टांगकर गांव के ही सूखे तालाब में लाकर दफन कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

प्रेमिका को दूसरे लडक़े के साथ देख हो गया था नाराज
आरोपी बुन्देश्वर राज मिस्त्री का काम करता था। रविवार को बुन्देश्वर अपनी प्रेमिका को अंबिकापुर में एक अन्य युवक के साथ घूमते देख लिया था। इसके बाद उसे शक हो गया था कि सुरेखा का अन्य लडक़ों से भी अवैध संबंध है। इसी बात को स्पष्ट करने के लिए उसने सुरेखा को मिलने खेत में बुलाया था।

उसने सुरेखा से पूछा कि तुम्हारा कितने लडक़ों से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर बुन्देश्वर ने प्रेमिका के ही स्कॉर्फ से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दफन कर दिया था।

आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था आरोपी
बुन्देश्वर युवती को गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह शव को कंधे पर लादकर तालाब में ले गया और वहां गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। घटना के 4 दिन बाद गुरुवार को जब गांव वालों ने तालाब में लाश देखी तो मामले का खुलासा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़