8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
36 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार- देखें वीडियो
Play video

36 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार- देखें वीडियो

पिकअप वाहन से गांजा परिवहन करते सीतापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर 36 किलो 320 ग्राम गांजा पाया गया। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2023, 8:01 PM IST

अंबिकापुर. पिकअप वाहन से गांजा परिवहन करते सीतापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर 36 किलो 320 ग्राम गांजा पाया गया। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार १६ अगस्त को सीतापुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति पिकअप वाहन में गांजा रेखकर सीतापुर की ओर से जा राहे हैं।

सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने मामले की जानकारी एसपी सुनील शर्मा को दी। एसपी के निर्देश पर सीतापुर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मेन रोड में घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोकर तलाशी ली गई तो 36 किलो 320 ग्राम गांजा पाया गया। जिसकी कीमत 5 लाख 40 अजार रुपए बताई जा रही है।

गांजो को जब्त कर पुलिस ने पिकअप में बैठक बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पशुपतिपुर निवासी २६ वर्षीय श्रवण पिता कंवर प्रसाद व बसंतपुर थाना क्षेत्र के बजरा पटेलपारा निवासी 28 वर्षीय दया ङ्क्षसह पिता देवमूरत सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा विक्री करने के लिए ओडि़शा से लाकर आस पास के क्षेत्रों में विक्री करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, 2 नग मोबाइल जब्त किया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नन्द कुमार प्रजापति, आरक्षक धनकेश्वर यादव, अलोक गुप्ता, दिलसुख लकड़ा, अभिषेक राठौर शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़