(आज का पंचांग – शनिवार, 13 सितम्बर, 2025)
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 20 रवि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – आश्विन
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 7:47 से 9:19 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:23 से 4:59 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – षष्ठी तिथि प्रातः 7:24 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि प्रातः 5:05 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक
नक्षत्र – कृत्तिका नक्षत्र दिन 10:11 तक रहेगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र होगा।
योग – हर्षण योग दिन 10:32 तक होगा तदुपरान्त वज्र योग होगा।
करण – वणिज करण प्रातः 7:24 तक तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग दिन 10:11 तक व पुनः प्रारंभ दिन 3:41 से, त्रिपुष्कर योग प्रातः 7:24 से दिन 10:11 तक, सर्वार्थंसिद्धि योग व अमृतसिद्धि योग दिन 10:11 से सूर्योदय तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा प्रातः 7:24 से सायं 6:14 तक, सप्तमी तिथि क्षय, सप्तमी का श्राद्ध,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृष राशि में होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश दिन 3:41 पर, मंगल तुला राशि में प्रवेश रात्रि 9:23 पर, बुघ उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश दिन 4:02 पर,
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृष होगी। आज दिन 10:11 तक कृत्तिका नक्षत्र होगा तदुपरान्त रोहिणी नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ए, ओ, वा, वी, वु पर रखे जा सकते हैं।
वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, हठी, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं। ये व्यक्ति तेजस्वी, संघर्षशील, स्वाभिमानी, श्रेष्ट मित्रों से युक्त, माता-पिता तथा गुरु के भक्त होते हैं। ये लोग सुखमय तथा अधिकार पूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्