🌟(आज का पंचांग – शनिवार, 25 अक्टूबर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 2 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 8:00 से 9:23 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:11 से 4:22 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – चतुर्थी तिथि प्रातः 3:49 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक
नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र दिन 7:52 तक तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योग – शोभन योग सम्पूर्ण दिन रात्रि रहेगा।
करण – वणिज करण दिन 2:34 तक तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – गंडमूल दिन 7:52 से प्रारम्भ, रवियोग प्रातः 7:52 से प्रारम्भ,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 2:34 से प्रातः 3:49 तक, विनायक चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी। आज जन्म लेने वाले बच्चों का दिन 7:52 तक अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ने, नो, या, यी, यू पर रखे जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे जातक जिस कार्य को करने का निश्चय कर लेते हैं उसे दृढ़तापूर्वक पालन करने का प्रयास भी करते हैं। ये केमिस्ट, इंजिनियर, वकील, पुलिस, सेना-विभाग, अध्यापन, ज्योतिष, के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्