5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandra Gochar 2026: 1 महीने में 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे चंद्रमा, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मेष राशि पर बरसेगी कृपा, मिलेगा बड़ा फायदा

Chandra Gochar 2026: वैशाख का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है।खास तौर पर मेष, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय नए अवसर और प्रगति के संकेत लेकर आ रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 05, 2026

Chandra Gochar 2026, Moon Transit 2026,Chandra Gochar Effect,

19 बार बदलेगा नक्षत्र, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मेष की चमकेगी किस्मत |Freepik

Chandra Gochar 2026: वैशाख 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा (Moon Transit 2026) 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। चंद्रमा को मन, भावनाओं और सोच का कारक माना जाता है, इसलिए इनके बार-बार बदलते नक्षत्र का असर जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिलेगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है, वहीं कुछ के लिए यह समय खुशियां और प्रगति के संकेत दे रहा है। खासतौर पर सिंह, कन्या, वृश्चिक और मेष राशि के जातकों पर चंद्रमा (Chandra Gochar Effect) की विशेष कृपा बनी रह सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह महीना राहत और खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग मेहनत कर रहे थे लेकिन परिणाम नहीं मिल रहे थे, अब उन्हें उसका फल मिल सकता है। निवेश से जुड़े फैसले इस दौरान फायदेमंद साबित हो सकते हैं। करियर में भी आगे बढ़ने के मौके बनेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां या पद भी मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना खासकर बिजनेस और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले लोगों को भी नए मौके या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। रिश्तों में सुधार होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। करियर में भी उन्नति के संकेत हैं, कुछ लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।