5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 6 अप्रैल 2026: चतुर्थी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, राहुकाल, चौघड़िया व शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 6 April 2026 : आज का पंचांग 6 अप्रैल 2026 (सोमवार): जानें चतुर्थी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, राहुकाल, दिशा शूल, सर्वार्थ सिद्धि योग और आज के शुभ चौघड़िया समय।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 05, 2026

Aaj Ka Panchang 6 April 2026, आज का पंचांग 6 अप्रैल 2026

Aaj Ka Panchang 6 April 2026 : आज का पंचांग 6 अप्रैल 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 6 April 2026 : आज का पंचांग 6 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग लेकर आया है। आज चतुर्थी तिथि, अनुराधा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो कई कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। वहीं, राहुकाल, दिशा शूल और चौघड़िया का सही ज्ञान आपके दिन को और अधिक सफल बना सकता है। यदि आप आज कोई नया काम शुरू करने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

आज का पंचांग सोमवार 6 अप्रैल, 2026 | Aaj Ka Panchang 6 April 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 17 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

चौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
अमृतसूर्योदय – 7:50अत्यंत शुभ
शुभ9:23 – 10:56शुभ कार्यों के लिए अच्छा
चर2:03 – 3:36सामान्य/चल कार्यों के लिए ठीक
लाभ3:36 – (सूर्यास्त से पहले)लाभदायक समय
अमृत(लाभ के बाद) – सूर्यास्तअत्यंत शुभ

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
तिथि – चतुर्थी तिथि दिन 2.11 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र रात्रि 2.57 तक होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
योग – सिद्धि योग दिन 3.25 तक रहेगा तदुपरान्त व्यतिपात योग रहेगा ।
करण – बालव करण दिन 2.11 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्यॉदय से रात्रि 2-57 तक,
व्रत / दिवस विशेष – गंडमूल रात्रि 2-57 से प्रारंभ होगा।
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • मंगल का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 9-56 पर,
  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।
  • आज रात्रि 2.57 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर न, नी, नू, ने, नो पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, उत्साही, स्पष्टवादी, परिश्रमी, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। अपना निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इनको द्वा व्यवसाय, पुलिस, शोधकार्य, साधना, खनिज़ पदार्थों का व्यवसाय, खेती, पुरातत्त्व विज्ञान आदि कार्यों में सफलता मिलती है।