20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, बुधवार, 26 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, बुधवार, 26 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

बुधवार, 26 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 26, 2025

🌟(आज का पंचांग – बुधवार, 26 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 5 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9:36 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10:55 से 12:14 तक रहेगा। चर, लाभ के चौघड़िये क्रमशः 2:52 से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – षष्ठी तिथि रात्रि 12:02 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 12:00 से 1:30 तक

नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र रात्रि 1:33 तक रहेगा तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र होगा।
योग – वृद्धि योग दिन 12:42 तक रहेगा तदुपरान्त ध्रुव योग रहेगा।
करण – कौलव करण दिन 11:29 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग – महापात योग दिन 11:09 तक, कुमारयोग रात्रि 12:02 तक, रवियोग रात्रि 1:33 तक, राजयोग रात्रि 1:33 से सूर्योदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – श्री राम कलेवा, स्कन्ध षष्ठी व्रत, चम्पा षष्ठी (महाराष्ट्र), संविधान दिवस,

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश दिन 1:22 पर, बुध उदय पूर्व में रात्रि 8:53 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी।
आज रात्रि 1:33 जन्म लेने वाले बच्चों का श्रवण नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर खू , खे, खो, ग पर रखे जा सकते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं।

ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। ये चर राशि होने के कारण एक स्थान पर एक जगह टिक कर कार्य नहीं कर पाते।अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं। ऐसे जातक गंभीर, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी, मननशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟