13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग, शनिवार, 29 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

🌟(आज का पंचांग – शनिवार, 29 नवम्बर, 2025)🌟 विक्रम संवत् – 2082संवत्सर नाम – सिद्धार्थशक संवत् – 1947हिजरी सन् – 1447मु. मास – 8 जमादि उलसानीअयन – दक्षिणायनऋतु – हेमंत ऋतुमास – मार्गशीर्षपक्ष – शुक्ल श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 8:19 से 9:38 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:15 से […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 29, 2025

🌟(आज का पंचांग – शनिवार, 29 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 8 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 8:19 से 9:38 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:15 से 4:10 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – नवमी तिथि रात्रि 11:16 तक होगी तदुपरान्त दशमी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक

नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 2:23 तक रहेगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा।
योग – हर्षण योग दिन 9:27 तक रहेगा तदुपरान्त वज्र योग रहेगा।
करण – बालव करण दिन 11:46 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग संपूर्ण दिनरात्रि,

व्रत / दिवस विशेष – महानन्दा नवमी, श्री हरि जयंती, कल्पादि, पंचक, जैन दिवाकर चौथमल पुण्य स्था. (जैन), विवाह मुहूर्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में,

चन्द्रमा – आज रात्रि 8:34 तक कुम्भ राशि में होगा तदुपरान्त मीन राशि में प्रवेश होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध मार्गी रात्रि 11:10 पर

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 8:34 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी तदुपरान्त मीन राशि होगी। आज रात्रि 2:23 जन्म लेने वाले बच्चों का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर से, सो, द, दि, दू पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक स्वाभिमानी, स्वतंत्रताप्रिय एवं नए-नए मित्र बनाने में भी पीछे नहीं हटते।

जातक उद्योगी, उधमी, परिश्रमी और इनमें प्रबन्धात्मक योग्यता विशेष होती हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वाभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल और कार्यों के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟