(आज का पंचांग – शनिवार, 9 अगस्त, 2025)
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 14 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 7:37 से 9:16 तक रहेगा. चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:32 से 5:27 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – पूर्णिमा तिथि दिन 1:25 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक
नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र दिन 2:24 तक होगा तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र होगा।
योग – सौभाग्य योग रात्रि 2:15 तक रहेगा तदुपरान्त शोभन योग रहेगा।
करण – बव करण दिन 1:25 तक तदुपरान्त बालव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से दिन 2:24 तक।
व्रत / दिवस विशेष – श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सत्यब्रत, संस्कृत दिवस, विश्व आदिवासी दिवस, अमरनाथ यात्रा व कोकिला व्रत समाप्त, झूलन यात्रा पूर्ण (पूर्वाह्न की), बलभद्रपूजा (उड़ीसा), हयग्रीव जयंती, अश्वत्थ मारुति पूजन, शुक्ल-कृष्ण-यजुर्वेदी सहित ऋक उपाकर्म, पंचक प्रारंभ रात्रि 2:11 से,
चन्द्रमा – आज रात्रि 2:11 तक मकर राशि में होगा तदुपरान्त कुम्भ राशि में प्रवेश होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध उद्य पूर्व में रात्रि 11:22 पर,
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 2:11 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी तदुपरान्त कुम्भ राशि होगी । आज दिन 2:24 तक श्रवण नक्षत्र होगा तदुपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर खे, खो, ग, गी, गु पर रखे जा सकते हैं।
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं। ऐसे जातक गंभीर, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी, मननशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्