28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, शनिवार, 26 जुलाई 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, शनिवार, 26 जुलाई 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर, जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग। इस वीडियो में जानिए: 🔹 आज की तिथि, नक्षत्र और योग 🔹 शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए 🔹 राहुकाल, गुलिक काल और अभिजीत मुहूर्त 🔹 सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रराशि 🔹 व्रत, पर्व और विशेष तिथि का महत्व हमारा पंचांग तैयार किया गया है उज्जैन के सुप्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी द्वारा, जिनके गहन अनुभव और ज्ञान के आधार पर आप अपने दिन की योजनाएं बना सकते हैं।
Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 26, 2025

(आज का पंचांग – शनिवार, 26 जुलाई, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 30 मु्हर्रम
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 7:32 से 9:12 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:33 से 5:34 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – द्वितीया तिथि रात्रि 10:42 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक

नक्षत्र – अश्लेषा नक्षत्र दिन 3:52 तक होगा तदुपरान्त मघा नक्षत्र होगा।
योग – व्यतिपात योग प्रातः 4:06 तक होगा तदुपरान्त वरियान नक्षत्र होगा।
करण – बालव करण दिन 11:02 तक तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

व्रत / दिवस विशेष – सिंजारा (तीज का), अश्वत्थ मारुति पूजन, व्यातिपात पुण्यं, गंडमूल संपूर्ण दिनरात्रि,

चन्द्रमा – आज दिन 3:52 तक कर्क राशि में होगा तदुपरान्त सिंह राशि में प्रवेश होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश दिन 8:56 पर

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 3:52 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी तदुपरान्त सिंह राशि होगी। आज दिन 3:52 तक अश्लेषा नक्षत्र तदुपरान्त मघा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर डे, डो, म, मी, मू पर रखे जा सकते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं। यह जल प्रधान राशि है। ये बहुत भावुक होते हैं। भावनाओं के आवेग में बहने के करण चंचल प्रकृति के और बार बार निर्णय बदलने वाले हो सकते हैं। सुन्दर व आकर्षक होते है। व्यवहार मिलनसार होता है। कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं। ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्