7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट

प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटले ने कहा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है सेवादल

नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी ने ली शपथ, प्रभारी मंत्री के हस्ते पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

Google source verification

बालाघाट। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गत 12 दिसंबर को जिले के प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे और खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा बैहर विधायक संजय सिंह उईके, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी, पूर्व विधायक मधु भगत, रजनीशसिंह, एआईसीसी सदस्य पुष्पा बिसेन और कॉपरेटिव्ह बैंक प्रशासक उदयसिंह नगपुरे के विशेष आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, कांग्रेस की रीति नीति और सरकार के कार्य को जन-जन तक पहुंचाने में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर, पार्टी को मजबूत करने का काम करें। जिले में कांग्रेस सेवादल संगठन बेहतर कार्य कर रहा है, जब भी कांग्रेस सेवादल को हमारी आवश्यकता होगी, हम सदैव तत्पर रहेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे ने कांग्रेस सेवादल संगठन की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल का हर कार्यकर्ता, लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा और सरकार के कार्यो को लेकर जायें और लोगों को सरकार की योजनायें से लाभान्वित करने का काम करें। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष ने बिना किसी हस्तक्षेप से जिस कार्यकारिणी का गठन किया है, उम्मीद है कि वह कार्यकारिणी कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगी। विधायक संजयसिंह उईके ने भी कांग्रेस सेवादल संगठन के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल की कमान एक मजबूत हाथो में है, जिनके नेतृत्व में खड़ा संगठन, पार्टी को सशक्त और मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कांग्रेस सेवादल संगठन के बैहर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन कराये जाने पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, कार्यकारी अध्यक्ष राजा सोनी, पूर्व विधायक मधु भगत सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व और संगठन पर विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल की मजबूती से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सौरभ लोधी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा कांग्रेस सेवादल की नवगठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को कार्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र अतिथियों के हस्ते प्रदान किये गये। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता विशाल बिसेन, ईश्वरी प्रसाद सिंघनदुपे, अजय अवसरे, उम्मेद लिल्हारे, अनूपसिंह बैस, विक्की पटेल, विनय सुराणा, शेषराम राहंगडाले, देवेश गौतम, शमीम सिद्धिकी, फेकन डोहरे, संभीर सुलाखे, अनीश खान, काले बाबा, कन्हैया राहंगडाले, मनीष कुशवाह, शेरसिंह देशमुख, यूसुफ पटेल, सुखदेव मुनि कुतराहे, भुरू पटेल, श्याम पंजवानी, रिकाब मिश्रा, दयाल वासनिक, नरेंद्र मेश्राम सहित कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता और कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।