4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट

जयस्तंभ चौक से वैनगंगा पुल तक हटाया गया अतिक्रमण

शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में हो रहा प्रयास

Google source verification

बालाघाट. कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा बालाघाट नगर को व्यवस्थित व आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए मुख्य सड़कों के किनारे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा और वाहनों के सुगम आवागमन में सुविधा होगी। इसी कड़ी में बुधवार को बालाघाट नगरीय क्षेत्र में जयस्तंभ चौक से वैनगंगा नदी के पुल तक मुख्य सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एसडीएम केसी बोपचे, तहसीलदार रामबाबू देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानंद नाफडे की मौजूदगी में नगर पालिका के अमले द्वारा की गई।