4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट

रसोईया समूह की महिलाओं ने खोला मोर्चा, दिया धरना

मांगे पूरी नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Google source verification


बालाघाट. स्व सहायता समूह रसोईया संघ की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। समूह की महिलाओं ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को महिलाओं ने रैली निकाली। नगर भ्रमण कर जिला पंचायत पहुंचकर सीईओ को ज्ञापन सौंपा। वहीं संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो अप्रैल माह से बेमियादी हड़ताल करेंगे।
स्व सहायता समूह रसोईया संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मध्याह्न भोजन बनाने वाले समूह को पिछले 6 माह से खाद्यान्न नहीं मिला है। जिसके चलते उधारी में सामग्री लेकर मध्याह्न भोजन बना रहे हैं। अनेक समूह तो बंद हो गए हैं। जिसके चलते समूह की महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं को दो हजार रुपए और रसोईया को पांच सौ रुपए मानदेय दिया जाता है। जो कि काफी कम है। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही रसोईया समूह को खाद्यान्न का आबंटन दिया जाए। साथ ही समूह की महिलाओं व रसोईया का वेतन बढ़ाया जाए। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। इस अवसर पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंची महिलाएं मौजूद थे।