18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

बड़ोदिया में विराट गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु  

Google source verification

बांसवाड़ा.बड़ोदिया. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार व गायत्री परिवार बड़ोदिया के तत्वावधान में सर्व सनातन हिन्दू समाज की ओर से आयोजित विराट गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को हुई। शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य रमेशचंद्र डहेरिया व उनकी टीम ने विभिन्न पूजन विधियां कराई। विप्र वाहिनी प्रदेश महामंत्री डॉ विकास भाई भट्ट ने बताया कि बड़ोदिया कस्बे में सर्व सनातन हिंदू समाज के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में भामाशाहों ने भोजन, पेयजल, टेंट, लाइट आदि की व्यवस्था में सहयोग किया। तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ में विशाल कलश यात्रा एवं हवनादिक कर्म को हरिद्वार शांतिकुंज के सदस्यों ने देव पूजन कर वैदिक मंत्र एवं गायत्री मंत्र की आहूतियों के साथ संपन्न करवाया। गायत्री प्रज्ञा मंडल बड़ोदिया के अध्यक्ष कोदरलाल बारोड, तुलसीराम जोशी, भगवतीलाल जोशी, कचरूलाल जोशी ने बताया की अनुष्ठान में कुंड के यजमानों में देवीलाल पानेरी, लालसिंह पाटीदार, अनिल हरिजन, तुलसीराम जोशी, नारायणलाल पाठक, छगनलाल यादव, हीरालाल सुथार, गौतम बुनकर, रतनलाल पंचाल, अशोक दर्जी, महेश कलाल, दिनेश जोशी, रणछोड़ मालीवाड, देवीलाल भोई ने सहयोग दिया।

पवन जोशी व कुबेर बारोड ने बताया कि पूर्णाहुति कार्यक्रम में संतों का सानिध्य भी मिला, जिसमें वाल्मीकि धाम आश्रम मदारेश्वर महादेव के महंत आशापूर्ण महाराज, हरि मंदिर वाल्मीकि धाम रामद्वारा बड़ोदिया के महंत रूपा महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री बापूसिंह राठौड़, नरेश पाटीदार सुरवानिया आदि की मौजूदगी रही। कुंड निर्माण व यज्ञ शाला व्यवस्था में केशव सेवक, राजेश शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। भोजनशाला व्यवस्था भगवतीलाल जोशी व प्रवीण सुथार ने संभाली। आयोजन के संपूर्ण कोष प्रभारी धर्मेंद्र जोशी रहे। पूर्णाहुति कार्यक्रम का संचालन मोहन जोशी ने किया। आभार कोदरलाल बारोड़, देवीलाल पानेरी तथा जमनालाल जोशी ने व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़