– जयपुर ग्रामीण में दो दिन से चल रहा है बरसात का दौर
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी, तूंगा, कोटखावदा व चाकसू में शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक कभी मध्यमगति की तो कभी बरसात का दौर दिनभर ही चलता रहा। शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
तूंगा में 46 , कोटखावदा में 36 एमएम तो बस्सी में 34 एमएम बरसात हो गई। इसी प्रकार चाकसू में भी 11 एमएम बरसात हुई। हालांकि चाकसू में गुरुवार को पांच इंच बरसात हुई थी। इन इलाकों में बीती रात को भी बरसात हुई थी, लेकिन हल्की हुई थी। शुक्रवार सुबह से शाम तक तो बरसात की झड़ी ही लग गई। बरसात से नदी – नालों में निरन्तर पानी बहाव होता रहा। वहीं दो दिन से जारी बरसात के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा और स्कूल जाने वाले बालकों को परेशानी हुई। भारी बरसात से मकानों की छतों से पानी टपकने लग गया तो गली – मोहल्लों में भी आवागमन बाधित रहा। (कासं )
चारों ओर हो गया पानी ही पानी….
बस्सी व चाकसू उपखण्ड इलाकों में पिछले दो दिन से जारी बरसात के कारण चाराें ओर पानी ही पानी हो गया। बस्सी मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन रोड पर दो – दो फीट पानी हो गया तो आरओबी के नीचे भी एक – एक फीट पानी बहता रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में हालात खराब रहे। कच्चे रास्तों में पानी भराव होने से लोगों का आवागमन बाधित रहा।