17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
रीट: परीक्षा से पहले परीक्षा, गहनता से जांच के बाद दिया परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश
Play video

रीट: परीक्षा से पहले परीक्षा, गहनता से जांच के बाद दिया परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश

– नाक व कान की बाली भी उतरवाई, हाथ व गले के उतारे डोरे,- अस्पताल रोड पर लग गया जाम बस्सी @ पत्रिका. जयपुर जिले के बस्सी उपखण्ड में सात परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 ( रीट)कड़े सुरक्षा पहरे में आयोजित हुई। रीट की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्रों पर […]

Google source verification

– नाक व कान की बाली भी उतरवाई, हाथ व गले के उतारे डोरे,- अस्पताल रोड पर लग गया जाम

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर जिले के बस्सी उपखण्ड में सात परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 ( रीट)कड़े सुरक्षा पहरे में आयोजित हुई। रीट की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। बस्सी व कानोता के इन सातों परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक दूसरी पारी में दोपहर 3 से साढ़े 5 बजे आयोजित हुई परीक्षा में प्रशासन काफी सख्त नजर आया।

इधर परीक्षा पारदर्शिता व शांति से आयोजित करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी परीक्षा को लेकर बार – बार अपडेट ले रहे थे। परीक्षा केन्द्रों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

परीक्षा से पहले व परीक्षा खत्म होने के बाद बस्सी शहर एवं आगरा रोड पर परीक्षा केन्द्रों के बाहर सड़कों पर जाम लग गया। इससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नाक की बाली व डोरे भी खुलवाए…

रीट परीक्षा को पारदर्शिता से करवाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पहले गहनता से जांच की गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी सामान परीक्षा केन्द्र के अन्दर नहीं ले जाने दिया। महिला परीक्षार्थियों की नाक व कान की बालियां , अंगूठी,चेन, बालों के रबड़, हाथों व गले में डोरे, चेन , मंगलसूत्र, चूडियां समेत कोई भी सामान परीक्षा केन्द्रों पर कोई भी सामान नहीं ले जाने दिया जा रहा था। वहीं पुरुष

पांच हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा…

बस्सी उपखण्ड में रीट परीक्षा के लिए सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए, जिनमें दोनों पारियों में 4 हजार 992 परीक्षार्थी बैठे। पहली पारी में 2496 परीक्षार्थी बैठे और इतने की दूसरी पारी में बैठे। इन परीक्षा केन्द्रों में चार परीक्षा केन्द्र बस्सी में बनाए गए। जबकि एक कानोता, एक मीना पालड़ी और एक खानिया में परीक्षा केन्द्र बनाया गया।

आसपास के दुकानदारों की बल्ले – बल्ले…

बस्सी व आगरा रोड पर जिन – जिन स्कूलों व कॉलेजों में गुरुवार को रीट की परीक्षा थी, उनके आसपास के चाय- पानी व खाने के सामान की दुकानदारों के बल्ले – बल्ले हो गई। परीक्षा देने आए परीक्षार्थी व उनके साथ आए लोग इन दुकानों से जमकर सामान खरीद रहे थे। कई दुकानदारों की तो इतनी मौज हो गई, सामान्य दिनों के मुकाबले दस गुना से भी अधिक बिक्री हुई। इसी प्रकार होटल – ढाबों के भी मौज हो गई। कई परीक्षार्थी जो दूर से आए थे ,वे गत दिवस ही यहां आ गए थे। ऐसे में होटल -ढाबों का व्यवसाय भी बढ़ गया।

…. तो फिर चश्मे की जांच क्यों नहीं…

रीट की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के अन्दर सुंई जितना भी सामान लेना व्रजित था, लेकिन जो भी परीक्षार्थी चश्मा लगा कर परीक्षा उसके चश्मे की जांच नहीं की जा रही थी। ऐसे यदि कोई परीक्षार्थी यदि जिसकी दृश्टया ठीक है और वह चश्में में कोई डिवाइस या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगा कर ले जाए तो उसकी क्यां गारंटी है। जब कोई भी सामान परीक्षा केन्द्र के अन्दर नहीं ले जाने दिया जा रहा है तो चश्मा लगा कर परीक्षा देने जाने वाले वाले परीक्षार्थी के पास भी चिकित्सक का प्रमाण- पत्र होना चाहिए।( कासं )

आज भी 2496 परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा…

बस्सी उपखण्ड के सात परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार को भी रीट की परीक्षा आयोजित होगी। जिनमें भी 2496 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई। परीक्षा पारदर्शिता से आयोजित करवाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। ( कासं )