17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
मौसम का बदला मिजाज, मार्च में छाया कोहरा
Play video

मौसम का बदला मिजाज, मार्च में छाया कोहरा

स्सी @ पत्रिका. उत्तरी भारत में बरसात व ओलावृष्टि से प्रदेश में भी शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। जयपुर ग्रामीण के बस्सी उपखण्ड इलाके में शनिवार सुबह ही घना कोहरा छा गया। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी कम हो गई थी, और कोहरा का असर तो […]

Google source verification

स्सी @ पत्रिका. उत्तरी भारत में बरसात व ओलावृष्टि से प्रदेश में भी शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। जयपुर ग्रामीण के बस्सी उपखण्ड इलाके में शनिवार सुबह ही घना कोहरा छा गया।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही सर्दी कम हो गई थी, और कोहरा का असर तो कतई नहीं था, लेकिन शनिवार सुबह अचानक आकाश में बादल छा गए और सुबह घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना था कि हाइवे पर वाहनों को भी ज्यादा दूर साफ नजर नहीं आ रहा था। वहीं रात को ओस भी गिरी, जिससे ओस की बूंदे सुबह गेहूं व जौ की फसलों पर नजर आई।

सुबह करीब आठ बजे बाद कोहरे का असर कम हो पाया। लोगों का कहना है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद सर्दी एकदम गायब हो गई थी, लेकिन मार्च के पहले दिन सर्दी व कोहरे का असर देखा गया। हालांकि सर्दी व कोहरा रबी की जौ, गेहूं व चने की फसलों के लिए ठीक है।