12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत

India On US Tariff : ट्रंप की गीदड़भभकी पर मोदी सरकार का मुंहतोड़ जवाब

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जब दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराया, तब भारत ने सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रूस से तेल आयात बढ़ाया... इस स्थिति में अमरीका ने खुद भारत को ऐसे तेल आयात के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनी रहे

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Aug 05, 2025

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाकर रूस से व्यापार बंद कराने पर तुले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मोदी सरकार ने तगड़ा जवाब दिया है। एक दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीद बंद नहीं करने पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। मगर, प्रेशर पॉलिक्टिस के तहत लगातार मिल रही ट्रंप की गीदड़भभकी का मोदी सरकार पर खास असर नहीं दिख रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की आलोचना करने वाला अमरीका खुद रूस से व्यापार करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के खिलाफ बोलने वाले देश स्वयं रूस से व्यापक व्यापार में संलग्न हैं, और उनके लिए यह व्यापार किसी आपात राष्ट्रीय जरूरत का हिस्सा भी नहीं है। अमरीका भी रूस से आवश्यक सामग्रियां आयात करता है। इसमें परमाणु उद्योग के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में उपयोग करने के लिए पैलेडियम खरीदता है। इसके अलावा, उर्वरक और रसायन का विभिन्न कृषि और औद्योगिक उपयोगों के लिए आयात करता है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि वैश्विक पाखंड भी दर्शाता है.