4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत

अरब सागर में आने वाले दो दिन हलचल, फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

अरब सागर में आने वाले दो दिनों के लिए हलचल बढ़ गई है। 11 अगस्त से भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अपने-अपने समुद्री क्षेत्रों में अलग-अलग सैन्य अभ्यास करने जा रही हैं। ये सेन्य अभ्यास 11 और 12 अगस्त को होने वाले हैं।

Google source verification

भारत

image

Pankaj Meghwal

Aug 11, 2025

अरब सागर में आने वाले दो दिनों के लिए हलचल बढ़ गई है। 11 अगस्त से भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अपने-अपने समुद्री क्षेत्रों में अलग-अलग सैन्य अभ्यास करने जा रही हैं। ये सेन्य अभ्यास 11 और 12 अगस्त को होने वाले हैं।

गौरतलब है कि दोनों देशों की नौसेनाओं ने इसके लिए Notice to Airmen (NOTAM) जारी किया है। यानी इन क्षेत्रों में विमानों की आवाजाही को लेकर चेतावनी दी गई है, क्योंकि यहां सैन्य गतिविधियां चलेंगी। हालांकि, इस बात की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है कि NOTAM वास्तव में जारी किए गए हैं या नहीं। लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर दोनों देश अलर्ट मोड में हैं।

दरअसल हाल ही हुई बड़ी सैन्य कार्रवाई के चलते इस सैन्य अभ्यास को काफी अहम माना जा रहा है। 7 मई से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच चार दिन तक तनावपूर्ण टकराव हुआ था। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई की सुबह पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, कई पाकिस्तानी एयरबेस को तबाह कर दिया था। चार दिनों तक चली इस सैन्य कार्रवाई के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच एक अस्थायी संघर्षविराम यानी सीज़फायर की सहमति बनी। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर की कुछ गतिविधियां अभी भी जारी हैं। ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ये पहली बार है जब दोनों देशों की नौसेना एक-दूसरे के इतने पास होंगी।

यहां दिलचस्प बात ये है कि इसी दिन, यानी 10 मई को, भारतीय नौसेना को कराची बंदरगाह पर ब्रह्मोस मिसाइल हमला करने के आदेश मिलने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उसे रोक दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेनाओं की भूमिका की सराहना की। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को बधाई दी गई। इसी समय उन्होंने नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी की ओर देखकर मुस्कुराते हुए कहा था कि “हमने आपके मुँह से निवाला छीन लिया, लेकिन आपको फिर मौका मिलेगा।”

इस बयान से संकेत मिलता है कि नौसेना को आगे किसी बड़े ऑपरेशन का मौका मिल सकता है। अब जब अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं अभ्यास कर रही हैं, तो ये देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये गतिविधियां किस दिशा में जाती हैं – क्या ये सिर्फ सामान्य अभ्यास हैं, या फिर कोई बड़ा संदेश।