23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. अंचल के गायक ने बॉलीवुड गायिका के साथ गाया युगल गीत
Play video

Watch video.. अंचल के गायक ने बॉलीवुड गायिका के साथ गाया युगल गीत

अंचल के गायक सत्या पाण्डेय ने बॉलीवुड की गायिका साधना सरगम के साथ युगल गीत (ओ साथी) की रिकॉर्डिंग पूरी की है। वे संगीत के क्षेत्र से 25 साल से जुड़े हुए हैं। विभिन्न स्टेज शो में मोहम्मद रफी, महेंद्र कपूर, तलत अजीज के गीतों को गाया है। ओ साथी गीत भी उनका खुद का है, जिसे बॉलीवुड गायिका के साथ उन्होंने गाया है। इस गीत को लेकर वे अभी से वे शहर चर्चा में आ गए हैं। गीत का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। स्थानीय सिंगर को दुर्ग-भिलाई के लोग वैसे भी खास तव्वजो देते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 8 Oct 2024, 9:40 PM IST

दुर्ग जिला में रहने वाले सत्या पाण्डेय ने 2004 के दौरान sa re ga ma pa tv program सा रे गा मा पा टीवी प्रोग्राम में भी अपने जौहर दिखाए थे। वहां भी निर्णायक मंडल और संगीत प्रेमियों ने उनके गीतों को सराहा था। वहां पर भी वे फायनलिस्ट के लिस्ट में शामिल थे। इसके अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन में भी उन्होंने प्रस्तुती दे चुके हैं। उनकी खुद की गजल बस मुस्कुरा दिए को भी सोशल मीडिया में सराहा गया। संगीत प्रेमियों के लिए वे अनजान नहीं है। उन्होंने शहर में कई साल तक स्टेज शो में पुराने गीतों से तालियां बटोरी हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया है।

निजी कंपनी में हैं डीजीएम

वे निको कंपनी में बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर काम कर रहे हैं। उन्होंने खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय से सुगम संगीत में डिप्लोमा किया है। वाइस ऑफ छत्तीसगढ़ से भी जुड़े हैं। उनका कहना है कि वे मोहम्मद रफी के फैन हैं। वैसे अन्य के गीत भी उनको पसंद है। https://www.patrika.com/bhilai-news/sanitary-napkin-vending-machines-will-be-installed-in-16-schools-watch-video-sanitary-napkin-vending-machines-will-be-installed-in-16-schools-19044352