3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Video: जल सत्याग्रह करने वाले स्वीमिंग प्लेयर्स को परखने पुरई गांव पहुंची साई की टीम

पिछले एक महीने से जल सत्याग्रह करके पुरई गांव के गंदे तालाब की सफाई की मांग करने वाले स्वीमिंग प्लेयर्स को परखने सोमवार को साई की टीम गांव पहुंची।

Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Nov 27, 2017

भिलाई. पिछले एक महीने से जल सत्याग्रह करके पुरई गांव के गंदे तालाब की सफाई की मांग करने वाले स्वीमिंग प्लेयर्स को परखने सोमवार को साई की टीम गांव पहुंची। राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण के भोपाल रीजन की नेशनल स्वीमिंग कोच दुर्गेश नंदिनी, स्टेट ट्रेनिंग इंचार्ज गीता पंत ने 25 स्वीमिंग प्लेयर्स को तालाब में उतकर उनकी तकनीक और समस्याओं को समझने का प्रयास किया। बता दें कि विगत एक महीने से तालाब में प्रैक्टिस कर नेशनल प्लेयर बनकर प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले बच्चे गंदगी से परेशान थे। तालाब में सफाई के लिए खिलाडिय़ों ने कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाई थी। जिसके बाद इस मामले ने तुल पकड़ लिया था।