8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. बीएसपी में हॉट मेटल ले जाते टॉरपीडो लैडल हुआ पंचर, लगी आग
Play video

Watch video.. बीएसपी में हॉट मेटल ले जाते टॉरपीडो लैडल हुआ पंचर, लगी आग

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 3 से हॉट मेटल लेकर शनिवार व रविवार के दरमियानी रात टॉरपीडो लैडल जा रहा था। टारपीड लेडल से हॉट मेटल बाहर छलक गया। इससे भीषण आग की लपट टॉरपीडो लैडल से उठने लगी। यह देखकर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम को खबर दी गई। फायर फाइटर पहुंचकर आग को कंट्रोल करने के काम में जुटे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 5 May 2024, 6:47 PM IST

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 3 से हॉट मेटल लेकर शनिवार व रविवार के दरमियानी रात टॉरपीडो लैडल जा रहा था। टारपीड लेडल से हॉट मेटल बाहर छलक गया। इससे भीषण आग की लपट टॉरपीडो लैडल से उठने लगी। यह देखकर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम को खबर दी गई। फायर फाइटर पहुंचकर आग को कंट्रोल करने के काम में जुटे।

मौके पर की गई घेराबंदी

घटना दरमियानी रात की है, इस वजह से रात में सीआईएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। दमकल विभाग की टीम ने आग को किसी तरह काबू किया। इस दौरान टॉरपीडो लैडल से सारा हॉट मेटल पटरी में बह गया।

ब्लास्ट फर्नेस-8 व एसएमएस 3 के बीच की घटना

बीएसपी में यह हादसा ब्लास्ट फर्नेस 8 और स्टील मेल्टिंग शॉप 3 के मध्य हुआ। घटना होने की वजह से हॉट मेटल को ले जाने वाले टॉरपीडो लैडल में पंचर होना बताया जा रहा है।

आवागमन भी हुआ प्रभावित

बीएसपी में हादसा जिस स्थान पर हुआ है। वहां हॉट मेटल रेलवे पटरी पर जमने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया है। बीएसपी की टीम रेलवे लाइन पर जमे मेटल को काटकर निकाल रही है, ताकि रास्ता साफ किया जा सके। सुबह तक जमीन से धुआं निकल रहा था।

250 टन हॉट मेटल

बीएसपी में टॉरपीडो लैडल 250 टन हॉट मेटल लेकर बाहर निकला है। स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस 3 के रिलैडलिंग एरिया में पहुंचा ही रहा था कि अचानक से हॉट मेटल बाहर गिरने लगा। लैडल पंचर होने की वजह से हॉट मेटल देख वहां से गुजर रहे कार्मिकों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रात का समय था, इस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

उत्पादन नहीं हुआ प्रभावित

बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस 8 में टैपहोल बंद होने के बाद, टॉरपीडो लैडल निकलते समय, लैडल पंचर हो गया। लैडल कार को भड्ठी से सुरक्षित निकालकर दूसरी लाइन पर शिफ्ट कर दिया गया। भट्ठी को कोई क्षति नहीं पहुंची है और न ही उत्पादन बंद हुई है। थोड़ा सा गर्म धातु का नुकसान हुआ है। इससे किसी को कोई चोट या हानि नहीं हुई है।