Bhilwara News : भीलवाड़ा के उथरना गांव में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन इसके बाद जो हुा वह देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में देखिए कि कैसे सादे कपड़े में नशे में धुत पुलिसकर्मी ग्रामीणों पर भड़क उठा और गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि मेरे आदमी का ट्रैक्टर रुकवाने की हिम्मत किसकी हुई।
उथरना गांव में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शक्करगढ़ थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। यहां सादा कपड़े में नशे में धुत पुलिसकर्मी ग्रामीणों पर भड़क उठा और गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि मेरे आदमी का ट्रैक्टर रुकवाने की हिम्मत किसकी हुई। यह बात कहते हुए पुलिसकर्मी ने लोगों से मोबाइल छीन लिए। पुलिस कर्मी की ये हरकत देख ग्रामीण भी भड़क उठे और मौके पर मौजूद भीड़ ने कांस्टेबल का वीडियो बनाना शुरू किया तो कांस्टेबल अपनी नौकरी के डर से छीने गए मोबाइल ग्रामीणों को लौटाकर भाग छूटा।
बेईं चौराहे पर गुरुवार सुबह ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर चुराने का मामला सामने आया। थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी के अनुसार चतुर्भुजपुरा निवासी बाबूलाल मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसका ड्राइवर हेमराज मीणा व रामराज मीणा ट्रैक्टर ट्रॉली वेल्डिंग के लिए बेईं चौराहे ले गया। यहां महेंद्र मीणा निवासी नाथून, नर सिंह मीणा,निवासी खेमा का खेड़ा,दिलखुश मीणा,हंसराज मीणा निवासी ब्रज की डूंगरिया, सहित दो तीन अन्य ने मिलकर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनकर ट्रैक्टर-ट्राली को ले गए। थोड़ी देर बाद उसमें बजरी भरने की सूचना मिली। इसकी सूचना पुलिस कों दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने चोरी व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
जहाजपुर के पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा ने कहा कि सीओ सर्कल से मौके पर जाप्ता भेजा गया है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग वहां से भाग छूटे थे। सिपाही का वीडियो देखा है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। शक्करगढ़ के थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने रात्रि में बजरी के ट्रैक्टर पकड़ने की सूचना दी। मौके पर जाप्ता भेजा गया और ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने में खड़ा करवाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें ग्रामीण कांस्टेबल जगदीश मीणा पर नशा करने एवं अवैध बजरी परिवहन का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीण कह रह है कि बजरी के ट्रैक्टर रोक कर हमने अपराध नहीं किया। अवैध काम रोकना पुलिस का है। बजरी का ट्रैक्टर ग्रामीणों ने रोका तो शराब के नशे में धुत होकर हमारे मोबाइल छीन रहे हो। तुम्हारी शिकायत उच्च अधिकारी से करेंगे। यह सुनकर पुलिसकर्मी जगदीश ने लोगों के मोबाइल लौटाते वीडियो में नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करवाया। कुछ देर बाद बजरी माफिया ट्रैक्टर छुड़वाने थाने पहुंचा। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी ने पुलिस उपाधीक्षक जहाजपुर हंसराज बैरवा से अतिरिक्त जाप्ते की मांग की। इसके बाद हनुमाननगर और पंडेर थाने का जाप्ता भेजा गया।
यह भी पढ़ें : पिंकसिटी में अब कैब की तरह बुक करवा सकेंगे साइकिल, जानिए किराया