1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में युवाओं ने पहनी भगवा पगड़ी, जय झूलेलाल की गूंज

चेटीचंड महोत्सव केसरिया साफे के साथ निकाली वाहन रैली

Google source verification

भीलवाड़ा. शहर में चेटीचंड पर तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज वाहन रैली के साथ हुआ। केसरिया साफे में सजे-धजे युवक वाहनों पर सवार होकर जय झूलेलाल के नारे लगाते हुए शहर में निकले। बापूनगर के सिंधुधाम से प्रारम्भ हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते नाथद्वारा सराय स्थित दादा हेमराजमल झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। चेटीचंड महोत्सव 23 मार्च तक चलेगा। सिंधु सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश सभनाणी ने बताया कि मंगलवार सुबह सिंधुधाम से वाहन रैली प्रारम्भ हुई। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठान दो घंटे बंद रखे। मंगलवार रात सवा आठ बजे सुंदरकांड पाठ नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर में होगा।


कमल वेशनानी ने बताया कि 22 मार्च को दोपहर सवा बारह बजे ध्वज चढ़ाया जाएगा। रात सवा सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अजमेर की अशोक भगत एंड पार्टी कार्यक्रम पेश करेगी। 23 मार्च को नाथद्वारा सराय झूलेलाल मंदिर में सुबह सवा सात बजे सामूहिक यज्ञोपवित व मुंडन संस्कार होगा। भजन संगत व सुखोसेसा (हथप्रसादी) का वितरण होगा। दोपहर में सवा बजे आम भण्डारा होगा। दोपहर दो बजे बहराणा साहिब की स्थापना व शाम सवा चार बजे शोभायात्रा होगी। यह झूलेलाल मंदिर नाथद्वारा सराय से शुरू होगी। विशेष झांकियां रहेगी। रास्ते में समाज के युवा विशेष छैज करेंगे। शोभायात्रा में समाज के संत-महात्मा मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रात आठ बजे सिंधुनगर में संत कंवर राम चौराहे पर विसर्जन का पल्लव अरदास की जाएगी। उसके बाद समाज का सामूहिक भोज हेमू कालानी सर्कल से संत कंवर राम चौराहे सिन्धुनगर के बीच रखा गया। पत्रकार वार्ता में टेऊराम भगत, मंगाराम भगत, हीरालाल गुरनानी, परमानन्द गुरनानी, रमेश गुरनानी, नवीन सभनाणी, विनोद झुर्रानी आदि मौजूद थे। उधर, नव संवत्सर को लेकर भी शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। सनातन धर्म समाज समिति ने रेलवे स्टेशन के निकट समेत कई जगह स्वागत द्वार बनाए हैं।