16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

शौर्य स्मारक में एयरफोर्स और बोट क्लब पर आर्मी की बैंड ने दी प्रस्तुति

भोपाल. भारतीय सैनिक सिर्फ युद्ध लड़ना ही नहीं जानते बल्कि संगीत से भी इनका गहरा नाता है। भारतीय सेना के संगीत के प्रति इसी जज्बे का एक रुप देखने को मिला गुरुवार को शहर की तीन अलग-अलग जगहों पर, जहां तीनों सेनाओं के वीर जवानों ने देशभक्ति से ओतप्रोत बैंड प्रस्तुति देकर वहा उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शौर्य स्मारक में इंडियन एयरफोर्स, डीबी सिटी में इंडियन नेवी और बोट क्लब पर इंडियन आर्मी ने बैंड परफॉर्मेंस दी।

Google source verification

भोपाल

image

Anjali Tomar

Mar 31, 2023

इंडियन-वेस्टर्न म्यूजिक का फ्यूजन रहा खास
डीबी सिटी में इंडियन नेवी के 50 म्यूजिशियंस ने बैंड परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ‘कंधो से मिलते हैं कंधे…’ धुन से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’, ‘ये मेरे वतन के लोगों…’, ‘हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे …’ धुन को सुनाया तो उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। इसी क्रम में ‘ये मेरा इंडिया…’, ‘हवा में उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा…’ धुन की प्रस्तुति दी।

बोट क्लब पर आर्मी बैंड के म्यूजिशियंस ने बैंड परफॉर्मेंस दी तो उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उन्होंने ‘ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके…’ धुन की प्रस्तुति दी। इसके बाद डॉन फिल्म का गाना ‘आज की रात होना है क्या…’ की धुन सुनाई। साथ ही ‘दिल है मेरा दीवाना क्या, कहता है अब घबराना क्या…’ गाने की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में ‘जय हो…’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां…’, ‘सारे जहां से अच्छा…’ धुन की प्रस्तुति दी।