11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
जन्मदिन के जश्न में कानून की अनदेखी, भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग
Play video

जन्मदिन के जश्न में कानून की अनदेखी, भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग

जन्मदिन के जश्न में कानून की अनदेखी, भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग
Google source verification

भोपाल. पार्टी विद डिफरेंस के साथ ही अनुशासन का दावा करने वाले भाजपा नेताओं की हरकत कैमरे में कैद हुई है। कानून को धता बताकर संत हिरदाराम नगर स्थित ईश्वरी देवी धर्मशाला के सामने एक के बाद एक कई फायर किए गए। फायर करने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता राहुल राजपूत और भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिन दुबे थे। रविवार को राहुल राजपूत के जन्मदिन पर ईश्वरी देवी धर्मशाला पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितिन दुबे एवं अन्य साथी भी राजपूत को बधाई देने पहुंचे और दुबे ने पिस्टल से फायर किया। इसके बाद राहुल राजपूत ने भी इसी पिस्टल से हवाई फायर किया। भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में भाग्य से किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। जब ये नेता कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे, उसी दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़