
Jyotiraditya Scindia : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल सिंधिया आजकल स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में हैं। यहां वे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान एक आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ये तस्वीरें और वीडियो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के है, जिसमें वे एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस लुक को देख लोग उनकी तुलना मार्वल्स के ‘आयरन मैन’ से कर रहे हैं।
वायरल तस्वीरों और वीडियोस में ज्योतिरादित्य सिंधिया रे-बैन मेटा एआई ग्लासेस(Ray Ban Meta AI Glasses) पहने नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये कोई साधारण चश्मा नहीं है।