16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

सैन्य आर्मी बैंड की प्रस्तुति, देशभक्ति गीतों के साथ फिल्मों गीतों की धुन सुनाई

भोपाल। सैनिकों को हमेशा हथियार के साथ ही देखा होगा। लेकिन बुधवार को रवींद्र सभागम केंद्र का नजारा कुछ और ही था। इस दौरान सैनिकों के हाथ में वायलिन, बांसुरी, सैक्सोफोन देखने को मिले। मौका था कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत ट्राई सर्विस सिम्फोनिक बैंड की परफॉर्मेंस का। इस दौरान तीनों सेनाओं के 70 म्यूजिशियंस ने एक साथ बैंड परफॉर्मेंस दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगूभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Google source verification

भोपाल

image

Anjali Tomar

Mar 29, 2023

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जितना हमारा इतिहास पुराना है उतना ही पुराना हमारा शौर्य भी है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना दुनिया की सबसे सक्षम और शक्तिशाली सेनाओं में है। हम इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि हमारी सेना के अधिकारी और जवान मई और जून तपती दोपहरी में खड़े होकर अपनी सीमा की सुरक्षा करते हैं। हमारी सेना अद्भुत है, मैं अपनी सेना के शौर्य को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना धर्म की जय के लिए काम करती है। अब हथियारों के मामले में भी हम आत्मनिर्भर होते जा रहे हैं।

तीनों सेनाओं के बैंड से म्यूजिशियंस लेकर एक कंबाइंड बैंड बनाया है। वहीं म्यूजिक भी तीनों सेनाओं द्वारा तैयार किया गया है। 1 घंटे की प्रस्तुति में देशभक्ति गीत के साथ फिल्मी गीतों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

ट्राई सर्विस बैंड में आर्मी चीफ बैंड दिल्ली, नेवी बैंड मुंबई और एयरफोर्स बैंड में दिल्ली और बैंगलोर से आया है। इस दौरान लगभग 110 म्यूजिशियंस आए हुए है।

– इस दिन यह होगी परफॉर्मेंस
30 मार्च को शौर्य स्मारम में इंडियान एयरफोर्स, डीबी सिटी में इंडियन नेवी और बोट क्लब में इंडियन आर्मी की बैंड परफॉर्मेंस होगी।