Saurabh Sharma Case Echoed in Parliament: अकूत संपत्ति और काली कमाई से पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचाने वाला मध्य प्रदेश के पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा का केस संसद में भी गूंजा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने संसद में बजट को लेकर दिए जा रहे भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। इस मामले के माध्यम से अशोक सिंह ने एमपी की मोहन सरकार पर निशाना साधा। एमपी के इस मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एमपी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसके साथ ही उन्होंने सीहोर जिले में ED की छापामारी के बाद परमार दंपति की आत्महत्या का मामला, जयश्री गायत्री कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला भी राज्यसभा में उठाया।