9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

मैं राम की पूजा उन्हें पाने के लिए करता हूं, ये सत्ता के लिए राम को चुनावी वर्ष में पूजते हैं : शैलेष पांडेय

पत्रिका साक्षात्कार में गुरुवार को बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय शामिल हुए। कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी बेबाक राय रखी तो कुछ मुद्दों पर विरोधियों के खिलाफ आक्रमक दिखे।

Google source verification

बिलासपुर.

प्रश्न: चार वर्ष पूरे हो गए हैं, शहर में माहौल चुनावी हो गया है?
पांडेय: हां चुनाव का समय है चुनावी सभाएं, चुनावी कथाएं, चुनावी चश्मे से विकास को देखने का कार्य शुरू हो गया है।


प्रश्न: चुनावी कथा मतलब? कहना क्या चाहते हैं?
पांडेय: चुनावी कथा मतलब राजीनितिक व्यक्ति अगर चुनावी वर्ष में राम कथा करवाता है तो ये चुनावी कथा है। कुछ लोग हर वर्ष राम कथा करवाते हैं और कुछ लोग चुनाव के समय करवाते हैं।


प्रश्न: आप कितनी बार राम का नाम लेते हैं?
पांडेय: देखिए मैं प्रतिदिन पूजा करता हूं राम को पाने के लिए, लेकिन कुछ लोग सत्ता पाने के लिए राम की पूजा करते हैं। प्रभु श्री राम भी जानते और समझते हैं इस बात को कि किसका क्या उद्देश्य है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8i54oa

प्रश्न: आप ये कहना चाहते हैं कि भाजपा राम शरण में है?
पांडेय: राम की शरण में तो सबको होना चाहिए, लेकिन ये स्वहित की बजाए जनहित में हो तो ज्यादा अच्छा है।


प्रश्न: भागवत के बयान से कितना इत्तेफाक रखते हैं आप
पांडेय: उनके बयान से बड़ा आश्चर्य हुआ है, मैं आहत भी हूं। हो सकता हैं वो ङ्क्षहदुओं में मतभेद करवाकर अपना वोटबैंक बना रहे हों या ब्राम्हणों को टारगेट करने के पीछे कोई एजेंडा हो, भाजपा द्वारा प्रेरित है ये बात, ये हिंदुओं को, ब्राम्हणों को आहत करने वाली बात है। मैं दुखी हूं इस बयान से।

प्रश्न: टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम नहीं चाहते कि जनता हमारा कान पकड़े, आपके ऐसा लगता है कि ये नौबत आएगी?
पांडेय: देखिए पूर्व की भाजपा सरकार और हमारी सरकार की मंशा में अंतर था। सरकार में आते ही मुख्यमंत्री ने धान का समर्थन मूल्य, बोनस, कर्जा माफी जैसे बड़े कार्य संपन्न किए। बाबा साहब ने यही कहा है कि जो घोषणाएं पूरी नहीं हुईं हैं उसको लेकर मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया गया है। हमें सीएम पर पूरा भरोसा है कि आने वाले बजट में बची हुई घोषणाएं भी पूरी हो जाएंगी।


प्रश्न: विधायक सबस्टेशन के लिए फंड लाता है, मगर जमीन नहीं मिलती, हो क्या रहा है ये?
पांडेय: शहर में पांच सबस्टेशन हैं, पांचों ओवर लोडेड हैं इसलिए बिजली की समस्या है। मैंने सीएम से मांग की थी उन्होंने २२ करोड़ रुपए १३२ केवीए सब स्टेशन के लिए दे दिया है। दिक्कत जमीन की है पहले तखतपुर में देखा गया वहां दिक्कत आ गई, फिर निगम से जमीन मंागी गई तो निगम ने मना कर दिया इसके बाद मंगला में स्थल चयनित किया गया वहां भी विवाद हो गया। बनेगा तो शहर के लिए ही, शहर की जनता के लिए ही इसके लिए कलेक्टर से बात हुई है, ये तीसरे कलेक्टर हैं आश्वासन तो दिया है, कहा है कर रहे हैं अब देखिए कब तक होता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8i54oj

प्रश्न: अभी हाल में ही विकास ढूंढा गया है आपके क्षेत्र में
पांडेय: पहले वो बताएं १५ वर्ष में क्या किया। रजनीतिक चश्मे से विकास नहीं दिखता है, जो विकास ढूंढ रहे थे वो १५ वर्ष में चिडिय़ा भी नहीं उड़ा सके। हमारी सरकार ने दो वर्ष में हवाई जहाज उड़ा दिया, तिफरा ब्रिज को आपने फंसा दिया हमने बनाया, उसलापुर ब्रिज हमने बनाया, कोनी का मल्टी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनाया, हमारे विधानसभा में ६ आत्मानंद स्कूल हमने खोला, आपके अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं थे, अंख फोड़वा कांड, नसबंदी कांड कब हुआ इसको तो बताईए। बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी के लिए मार्ग प्रशस्त हो चुका है। अरपा को आप टेम्स बना रहे थे कुछ नहीं हुआ, हमने अरपा को संवारा है शिवघाट, पचरी घाट इसका उदाहरण है। १२ वर्ष शहर को खोदते रहे, सिवरेज ट्रीमेंट प्लांट का उद्घाटन करके सीवरेज का उद्घाटन बता दिया। विकास खोजने वाले ने बिलासपुर को 25 वर्ष पीछे ढकेल दिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8i54om

प्रश्न: आपकी सरकार है फिर भी विधानसभा में आपके सवाल क्रूर होते हैं?
पांडेय: सवाल कुछ अप्रिय होते हैं मगर वो जनहित के होते हैं। हमारी सरकार बकायदा इसे सुनती है, इसपर काम करती है, जहां गलती होती है मैं स्वीकार भी करता हूं।