3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई थी

परमिशन से ज्यादा रखा बारूद का स्टॉक, सरजू बगीचा में पटाखा दुकान की गई सील

Google source verification

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में गठित दल ने सरजू बगीचा स्थित पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया, सरजू बगीचा सघन रिहायिशी इलाके में नियम विरुद्ध चलाई जा रही थी दुकान , टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव, जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव तथा प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे। संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा स्थित लाइसेंस धारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल, भंडारण, क्रय विक्रय की जांच की जा की गई। दुकान में अनुज्ञप्ति के अनुसार कुल पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से बहुत अधिक पाई गई। दुकान रिहायशी इलाके में स्थित है। उक्त पटाखे के दुकान में विधि विरुद्ध तरीके से प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन किया जा रहा है। पटाखों के साथ साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी एकत्रित किए गए हैं। कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक पाई गई। क्रय-विक्रय का लेखाजोखा विधि सम्मत तरीके से संधारित नहीं किया गया है। दुकान के अंदर आपात स्थिति में उपयोग के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं रखा गया है। दुकान की शटर में स्टॉपर भी नही है। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण तथा बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील किए जाने की कार्रवाई दल द्वारा की

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8sna8a
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8sna86
https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8sna7w
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8sna7o