10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
महिला दिवस: जिला स्तरीय अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित
Play video

महिला दिवस: जिला स्तरीय अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित

महिलाओं का सम्मान प्रतिदिन होना चाहिए- कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Google source verification

महिलाओं का सम्मान प्रतिदिन होना चाहिए- कलेक्टर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय अभिव्यक्ति जागरूकता कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों, महिला अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभी वर्ग की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, ममता पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला, गजमती भानू सरपंच सेमरा, राखी गहलोत, मनोरमा गुप्ता, सीमा डेविड ने भी संबोधित किया। महिला सशक्तिकरण की अवधारणा पर एनआरएलएम कैडरों द्वारा सफलता की कहानी प्रस्तुत की गई।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें श्याम कुमारी, ममता पुरी, भुनेश्वरी, राजकुमारी, शिव कुमारी, अनीता धुर्वे, सुरेखा उईके, ज्योति पाल, फूलबाई रुक्मणी, डॉ. रागिनी मराबी, तान्या सिंह, दुलेश्वरी, अंजली, रोशनी, सोनकुंवर, संध्या श्याम, अनिता बाली, सत्या बिसेन, रेशु गौतम, शकुनवती, सरिता, कमलेश, ईश्वरी व रूपवती शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। लता पनिका के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन मेघा काशीपुरी ने किया। कार्यक्रम में रानू नामदेव, मनीषा लकड़ा, मंदाकनी कोसरिया, प्रीति दुबे, श्वेता अग्रवाल, दीपा सोम एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कैडर उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़